फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   घास काटने गई नाबालिग रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई लापता

घास काटने गई नाबालिग रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई लापता

Fri, 04 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
घास काटने गई नाबालिग रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई लापता
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के घांघणु क्षेत्र में घर से घास लेने गई एक नाबालिग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने उसे हर जगह ढूंढने का प्रयास किया लेकिन, जब कोई सुराग न मिला तो चिंतित हो उन्होंने सुंदरनगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लड़की की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घांघणु क्षेत्र के अलयुणी निवासी एक व्यक्ति ने थाना सुंदरनगर में दर्ज अपनी प्राथमिकी में कहा है कि बुधवार शाम को उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से पशुओं के लिए चारा काटने खेतों में गई थी। लेकिन, जब वह काफी देर तक न लौटी तो वह उसकी तलाश में गए। इस दौरान उन्होंने हर जगह उसे तलाशने का प्रयास किया लेकिन, उसका कोई भी पता नहीं चल पाया है। पिता के अनुसार वह रिश्तेदारों के यहां पर भी कही नहीं मिली है। उन्होंने संदेह जताया कि संभवतया उसकी पुत्री का किसी ने अपहरण कर लिया है। उसने पुलिस ने जल्द उसकी पुत्री की तलाश करने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया पुलिस ने भादंसं की धारा 363 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लड़की की तलाश के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed