फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नेरचौक में दो घरों के टूटे ताले एक घर से नकदी-गहने उड़ाए

नेरचौक में दो घरों के टूटे ताले एक घर से नकदी-गहने उड़ाए

Mon, 03 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नेरचौक में दो घरों के टूटे ताले एक घर से नकदी-गहने उड़ाए
नेरचौक (मंडी)। जन्माष्टमी की रात चोरों ने नेरचौक शहर के बीचोंबीच नगर परिषद के उपाध्यक्ष और उनके साथ के मकान को निशाना बनाया है। उपाध्यक्ष के घर शातिर मेन गेट का ताला तोड़कर दाखिल हुए और एक कमरे का ताला तोड़कर संदूक तोड़ने का प्रयास किया। ताला न टूटने पर इधर उधर सामान बिखेरकर शातिर भाग खड़े हुए। वहीं साथ लगते घर में चोरों ने 25000 की नकदी और आभूषण उड़ा लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नेरचौक नगर परिषद के उपाध्यक्ष चेत सिंह ठाकुर एवं एक अन्य प्रभावित शांता देवी ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में की है। एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। जल्द शातिर हिरासत में होंगे। नेरचौक नगर परिषद के उपाध्यक्ष चेत सिंह ठाकुर ने बताया कि वह अपने घर में सोए हुए थे। सुबह जब उठे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था। साथ वाले कमरे को खोलकर वहां से एक संदूक को तोड़ने का प्रयास किया गया था। साथ ही सारा सामान इधर उधर बिखेर दिया था। शांता देवी पत्नी गूंगा राम ने बताया कि वह घर में सोए हुए थे तथा साथ वाले कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात व नकदी उड़ा ली है। गहनों में एक मंगलसूत्र, बालियां और अन्य आभूषण थे। घर में बहू की बीमारी के चलते 25000 कैश भी रखा हुआ था, जिसे चोर ले उड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed