{"_id":"5a6c84a54f1c1b82268b6852","slug":"81517061285-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के साथ मजदूरी कर सविता पाल रही थी परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के साथ मजदूरी कर सविता पाल रही थी परिवार
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार को पालने के लिए मजदूरी और खेतीबाड़ी करने वाले हाथ अब भादर सिंह के परिवार को सहारा नहीं दे सकेंगे। परिवार की मेहनतकश महिला को वहशी ने बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया है। साथ ही तीन बच्चों के सिर से मां का साया भी छीन लिया है। उधर, मायका पक्ष को बेटी की मौत बुरे सपने की तरह लग रही है।
मृतका के भाई भोलादत्त का कहना है कि उसकी बहन बेहद शांत स्वभाव की थी। शायद ही उसने कभी ऊंची आवाज में किसी परिवार वाले के साथ बात की है। साथ ही मेहनतकश भी थी। मजदूरी और खेतीबाड़ी करके परिवार को पाल पोस रही थी। परिवार की ऐसी मेहनतकश महिला को मौत के घाट उतारने की आखिर क्या वजह हो सकती है? उन्होंने पुलिस से हत्यारे को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है ताकि, कातिल को उसके किए की सजा मिल सके। बताया कि सबसे बड़ी बेटी खुशबू दस साल की है। वह छठी में पढ़ती है। छोटा बेटा पुष्पराज 8 साल का है और तीसरी में पढ़ता है। जबकि सबसे छोटा रोहित 6 साल का है। खणी पंचायत के प्रधान देव राज और जिला परिषद सदस्य दिले राम ठाकुर ने पुलिस ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हत्यारे को जल्द सलाखों के पीछे धकेलने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मामले में ग्रामीणों से पूछताछ भी की है।
कत्ल से पहले कहीं जबरदस्ती तो नहीं हुई
पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या से पहले सविता के साथ किसी तरह की जबरदस्ती तो नहीं हुई है। हालांकि, मामला काफी पेचीदा है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि परिवार में क्या कोई सविता को प्रताड़ित तो नहीं कर रहा था। इसके अलावा पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच रही है। उधर, एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस हत्या के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और शीघ्रता से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।