{"_id":"5946af2b4f1c1bd23c8b45b3","slug":"81497804587-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरचौक में बाइक स्किड, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेरचौक में बाइक स्किड, युवक की मौत
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नेरचौक (मंडी)। नेशनल हाईवे मनाली-चंडीगढ़ पर नेरचौक के पास सुंदरनगर की ओर जा रही एक बाइक स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अंशुल (22) पुत्र रोशनलाल निवासी सुंदरनगर शनिवार देर रात नौ बजे के करीब नेरचौक से सुंदरनगर की ओर जा रहा था। नेरचौक के समीप पहुंचते अंशुल की बाइक अचानक स्किड हो गई जिससे उसे गंभीर चोटें लगी। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रती पहुंचाया। जहां से उसे मंडी के लिए रेफर कर दिया गया। मंडी में अंशुल की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन अंशुल ने चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। एसएचओ बल्ह थाना संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।