फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा चालक, न्यायिक रिमांड पर भेजा

शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा चालक, न्यायिक रिमांड पर भेजा

Sat, 14 Jul 2018 10:06 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा चालक, न्यायिक रिमांड पर भेजा
शराब - फोटो : demo pic

मंडी। शराब पीकर वाहन चलाने पर एक चालक को न्यायिक रिमांड मिला है। प्रदेश में इस तरह का यह दूसरा मामला है। इससे पहले सिरमौर में भी ऐसे ही मामले पर चालक के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। मंडी जिले में यह पहला मामला है। बीते शुक्रवार को एक ट्रक मंडी से बिलासपुर की ओर जा रहा था। मंडी सदर पुलिस आरक्षी विशाल कंवर की अगुवाई में गश्त पर थी। टीम ने चालक के आवभाव देखकर गाड़ी को रुकवाया। चालक के उतरने और उसके बाद बातचीत से पता चला कि चालक शराब के नशे में है। चालक ने अपना नाम सुरजीत सिंह पुत्र नेक सिंह बताया और वह आलमपुर, डाकघर समाना जिला लुधियाना का रहने वाला है। चालक का सेंसर से परीक्षण किया तो इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस टीम ने क्षेत्रीय अस्पताल में सुरजीत सिंह का मेडिकल करवाया। यहां भी अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई। इस पर चालक सुरजीत सिंह को पुलिस ने धारा 202 मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी चालक को मंडी की कोर्ट नंबर तीन में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने उसे दो दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। बीते शुक्रवार को सदर पुलिस ने सेंसर का प्रयोग करते हुए पांच वाहन चालकों को शराब के नशे में पकड़ा है। इन चालकों के लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित विभाग को लिखा गया है।

विज्ञापन

...
मंडी में पहला मामला, प्रदेश में दूसरा : सुनील सांख्यान
सदर थाना एसएचओ सुनील सांख्यान ने बताया कि आरोपी को दो दिन का ज्यूडिशियल रिमांड मिला है। मंडी में शराब पीकर वाहन चलाने पर न्यायिक रिमांड में भेजने का पहला मामला है जबकि प्रदेश में दूसरी बार ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

000

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed