फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कंपयूटर सेंटर से लौट रही युवती के साथ मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म

कंपयूटर सेंटर से लौट रही युवती के साथ मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म

Mon, 17 Dec 2018 11:30 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
कंपयूटर सेंटर से लौट रही युवती के साथ मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म
युवती के साथ मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
आरोपी की धरपकड़ के लिए छेड़ा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के निहरी तहसील क्षेत्र के तहत एक मौसेरे भाई ने युवती के साथ दुष्कर्म कर भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर दिया। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ रविवार देर रात सुंदरनगर के बीएसएल थाना में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार युवती अपने घर से करीब 35 किलोमीटर दूर किसी निजी कंप्यूटर सेंटर में कोर्स करती है। पीड़िता का रोजाना कंप्यूटर सेंटर में बस से आना-जाना होता है। शनिवार को रोजाना की तरह युवती सेंटर से अपने घर वापस आ रही थी और अपने बस स्टॉप के निकट उतर गई। उसी दौरान बस में सफर कर रहा आरोपी भी वहां पर उतर गया और युवती का पीछा करने लगा। पीड़िता के अनुसार वह उसे पकड़कर घसीटता हुआ सड़क के साथ सटे जंगल में जबरन ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती को इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। तलाश करने पर युवती जंगल में मिली और उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने बीएसएल थाना में रविवार देर रात आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 506 भारतीय दंड संहिता में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता का यहां के नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया है और आरोपी की धरपकड़ को अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed