फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   संदिग्ध परिस्थियों में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की मौत

संदिग्ध परिस्थियों में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की मौत

Wed, 29 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थियों में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में लोनिवि के कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

जाहू-कलखर सुपर हाईवे पर जखेड़ के पास मिला शव
मौत के कारणों का खुलासा नहीं, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बलद्वाड़ा/पटड़चीघाट(मंडी)। जाहू-कलखर सुपर हाईवे पर जखेड़ के पास लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारी का शव बरामद हुआ है। शव रहस्यमयी परिस्थितियों में मिला है और मौत के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार शव की पहचान ईश्वर दास पुत्र चकंदी राम गांव चंबोह भोरंज (हमीरपुर) के रूप के रूप में हुई है। यह लोक निर्माण विभाग के भोरंज मंडल में नियमित मजदूर कार्यरत था। प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार को घर से काम के लिए निकला था और शाम को 6 बजे उसनेे परिवार से घर आने के बारे में बताया। जखेड़ के लोगों के अनुसार मृतक आम्बल गलू से पैदल जाहू-कलखर सुपर हाईवे से जा रहा था और जैसे ही वह जखेड़ के पास गुजर रहा था तो बहुत जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इस पर आसपास के लोग वहां पहुंचे, जब वे घटना स्थल पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने उसके फोन से उसके बेटे को फोन पर इस बारे में सूचना दी और हटली पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंच कर मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही हैं और शव का पोस्टमार्टम कर के शव को परिजनों को दे दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed