फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पति को पीट कर पत्नी देवर के साथ फरार

पति को पीट कर पत्नी देवर के साथ फरार

Thu, 17 May 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पति को पीट कर पत्नी देवर के साथ फरार
पटड़ीघाट/सरकाघाट (मंडी)। एक 26 वर्षीय महिला अपने पति को पीटकर सगे देवर के साथ फरार हो गई है। ससुर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के ससुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका बड़ा बेटा चंडीगढ़ में निजी कंपनी में तैनात है। जुलाई 2017 को हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार उसकी शादी हुई थी। उसका बड़ा बेटा नौकरी के लिए चला गया और बहू ने देवर पर डोरे डालना शुरू कर दिया। महिला घर में ससुर और देवर के साथ रहती थी। सोमवार को दोनों देवर-भाभी एक साथ चंडीगढ़ चले गए और घर को ताला लगा कर चाबियां भी अपने साथ ले गए। उधर, जब शिकायतकर्ता ससुर ड्यूटी से घर आया तो घर के दरवाजे बंद देखकर दंग रह गया। उसी वक्त उसके बड़े बेटे का चंडीगढ़ से फोन आया और उसने बताया कि वह चंडीगढ़ आए थे और उससे मारपीट करके गए हैं। उसे पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से छुड़ाया है। उसके बाद दोनों का कोई अता-पता नहीं है। चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार ने शिकायत दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जल्द ही दोनों को ढूंढ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed