फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चरस तस्करी में धरे युवक तीन दिन के रिमांड पर

चरस तस्करी में धरे युवक तीन दिन के रिमांड पर

Thu, 26 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
चरस तस्करी में धरे युवक तीन दिन के रिमांड पर
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस की ओर से बुधवार को हाईवे पर नाके के दौरान 305 ग्राम चरस सहित धरे गए यूपी और दिल्ली निवासी कार सवार तीन युवकों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। गौर हो कि सुंदरनगर पुलिस के एक दल ने बुधवार दोपहर 12 बजे मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर पुंघ में थाना प्रभारी गुरचरण सिंह के नेतृत्व में नाके के दौरान मनाली से आई एक कार (यूपी12एडी/7410) को जांच के लिए रोका था। जांच के दौरान पुलिस ने कार में सवार कार्तिक पुत्र देवकरन निवासी मकान नंबर 633 नालापर-दो मुज्जफरनगर (यूपी), सार्थक बंसल पुत्र संजय बंसल निवासी दक्षिणी विहार, दिल्ली और पारितोष पुत्र सतीश कुमार निवासी 701 स्प्रिंग व्यू लावर, लाल कुनाल गाजियाबाद के पास से 305 ग्राम चरस बरामद की थी। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। जिसके बाद वीरवार को पुलिस ने आरोपियों को सुंदरनगर स्थित अदालत में पेश किया। जहां पुलिस जांच शेष रहने के कारण अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने चरस के आरोपियों का अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed