फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी के जोनल अस्पताल में तीसरी मंजिल से गिरकर वृद्ध महिला रोगी की मौत

मंडी के जोनल अस्पताल में तीसरी मंजिल से गिरकर वृद्ध महिला रोगी की मौत

Sat, 12 Aug 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
मंडी के जोनल अस्पताल में तीसरी मंजिल  से गिरकर वृद्ध महिला रोगी की मौत
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में तीसरी मंजिल से गिरकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। हादसा आर्थो वार्ड के साथ सटे रेस्ट रूम में हुआ है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला के बाजू पर प्लास्टर लगा था। जिससे वह बेहद तंग आ चुकी थी। अस्पताल में चर्चा है कि महिला ने कूद कर जान दे दी है। हालांकि, बुजुर्ग महिला के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में महिला के गिरने की बात कही है। जिस पर पुलिस इसे घटना मानकर ही जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार काली देवी (95) पत्नी संगत राम निवासी गांव चकरेहड़ पंचायत डोगरी जिला कुल्लू मंडी अस्पताल में बुधवार से उपचाराधीन थी। उसे बाजू में फ्रेक्चर था और मानसिक रूप से भी परेशान थी। शुक्रवार रात को बाजू में दर्द होने के वजह से परेशान रही। परिजनों ने रात डेढ़ बजे के करीब डाक्टर को बुलाकर महिला को इंजेक्शन लगवाया। ताकि, महिला को नींद आ जाए। इसके बाद महिला कुछ शांत हुई। लेकिन, कुछ ही देर बाद बाहर जाने की जिद्द की। परिजन उसे शौच करवाने ले गए। इसके बाद महिला वार्ड से सटे वेटिंग रूम में सोने के लिए अड़ गई। जिस पर महिला के परिजन भी वहीं पर सो गए। सुबह चार बजे के करीब जब परिजनों की आंख खुली तो महिला गायब थी। तलाश करने के बाद अस्पताल स्टाफ और परिजनों को महिला का शव वार्ड के बायीं ओर बरामद हुआ। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत सिटी चौकी पुलिस मंडी को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। सिटी चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस इसे प्रारंभिक तौर पर घटना ही मान रही है। मामले की हर पहलू की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed