फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोगिंद्रनगर में बाइक चालक से चरस बरामद

जोगिंद्रनगर में बाइक चालक से चरस बरामद

Fri, 19 Oct 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में बाइक चालक से चरस बरामद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पुलिस ने बाइक सवार युवक से 300 ग्राम चरस पकड़ी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी जोगिंद्रनगर की अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर के अपरोचरोड पर नाके के दौरान जब एक मोटर साइकिल मंडी की ओर से आई तो उसे चेकिंग के लिए रोका गया। चालक की तलाशी के दौरान उसके पास से तीन सौ ग्राम चरस बरामद की गई। चालक की पहचान सुनील कुमार (21) निवासी डुघ, मकरीड़ी, तहसील जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। नाके में पुलिस टीम के एसआई केहर सिंह, एएसआई जय चंद और मुख्य आरक्षी अमर सिंह शामिल थे। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed