फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   खड्ड में मवेशियों के साथ डूबा व्यक्ति, मौत

खड्ड में मवेशियों के साथ डूबा व्यक्ति, मौत

Wed, 24 Apr 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
खड्ड में मवेशियों के साथ डूबा व्यक्ति, मौत
जोगिंद्रनगर(मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के लडभड़ोल क्षेत्र में खड्ड पार करते वक्त अचानक पानी आने से एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। वहीं तीन मवेशी भी मारे गए हैं। हादसे के वक्त व्यक्ति अपने मवेशियों के साथ खड्ड पार कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवार को दस हजार की फौरी राहत दे दी गई है। एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मैहरा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक ऊटपुर पंचायत के भ्रां गांव का निवासी गुलाब सिंह अपनी खच्चरों को लेकर बिनवा खड्ड को पार कर रहा था। अचानक खड्ड में पानी बढ़ गया और व्यक्ति और मवेशी डूबने लगे। स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार, पृथ्वी राज, अरविंद चौहान और सुरेंद्र सिंह ने बताया खड्ड में बह रहे मवेशियों को आसपास के ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया था, लेकिन बचाया न जा सका। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हादसे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि मौत डूबने के कारण ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed