फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जाली करेंसी मामले के आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

जाली करेंसी मामले के आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

Tue, 01 May 2018 10:57 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
जाली करेंसी मामले के आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर
- फोटो : अमर उजाला
गोहर (मंडी)। जाली करेंसी मामले में दोनों आरोपियों लाल सिंह और देेवा को मंगलवार को पुलिस ने उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर की अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों से सच उगलवाने के लिए पुलिस दोनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। लेकिन, आरोपी पुलिस को वास्तविक कहानी नहीं सुना रहे हैं। जिससे पुलिस के लिए जाली करेंसी के मुख्य सरगना तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। आरोपी पुलिस को यह भी नहीं बता रहे हैं कि उन्होंने जाली करेंसी मामले में बाहरी प्रदेशों के लोगों से किस चीज की डील की थी। डील के पीछे चरस है या कुछ और पुलिस इसकी पड़ताल में गंभीरता से जुटी हुई है। उधर, डीएसपी मंडी हितेश लखनपाल ने भी अपने स्तर पर इस पूरे घटनाक्रम की जांच तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोहर पुलिस आरोपियों को लेकर जल्द पंजाब और हरियाणा में दबिश दे सकती है। एसएचओ गोहर मनोज कुमार वालिया ने दोनों आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed