फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पत्नी के साथ कहासुनी के बाद खाया पति ने जहर, मौत

पत्नी के साथ कहासुनी के बाद खाया पति ने जहर, मौत

Tue, 27 Mar 2018 11:02 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के साथ कहासुनी के बाद खाया पति ने जहर, मौत
- फोटो : सांकेतिक चित्र
सरकाघाट (मंडी)। मसेरन पंचायत के तांरगला गांव में एक अधेड़ ने जहर खाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा। पुलिस के मुुताबिक टैक्सी चालक ओम चंद पुत्र भूगा राम गांव तांरगला सुबह 4:30 बजे अपने घर पहुंचा। बिना बताए घर से बाहर रहने पर पति-पत्नी में बहस हुई और चालक कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर दिया। करीब 1 घंटे बाद जब पत्नी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। पत्नी ने आसपास के लोगों को एकत्र किया और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। जब अंदर देखा तो ओमचंद जमीन पर पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रही थी। जमीन पर ख़ून की उल्टी भी थी। इसके अलावा वहां पर एक दवा की खाली शीशी भी पड़ी थी। उसे तुरंत सरकाघाट अस्पताल में लाया गया डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed