फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   हेरोइन और चरस के साथ पकड़े बिलासपुर के युवक

हेरोइन और चरस के साथ पकड़े बिलासपुर के युवक

Sat, 20 Jan 2018 10:59 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन और चरस के साथ पकड़े बिलासपुर के युवक
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने 12 ग्राम चरस और 6 ग्राम हेरोइन के साथ बिलासपुर निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों को शनिवार को सुंदरनगर की अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबचन सिंह के नेतृत्व में सुंदरनगर पुलिस का दल नगौण खड्ड की तरफ गश्त पर था। इस दौरान संदेह के आधार पर हिमाचल डेंटल कॉलेज के निकट दो युवकों को पुलिस ने जांच के लिए रोका। जब युवकों की तलाशी ली गई तो उदय ठाकुर निवासी दयोला जिला बिलासपुर के पास से 6 ग्राम चरस और 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जबकि दूसरे युवक सुशांत चंदेल निवासी गांव बलोह, ननावां जिला बिलासपुर के पास से 6 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी अनुसार दोनों युवकों मादक पदार्थों का सेवन करने के साथ इसे बेचने के धंधे से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ करने के लिए अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed