फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   छात्रा से छेड़छाड़ कर भागे शिक्षक की पिटाई, पुलिस के हवाले किया

छात्रा से छेड़छाड़ कर भागे शिक्षक की पिटाई, पुलिस के हवाले किया

Sat, 20 Apr 2019 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ कर भागे शिक्षक की पिटाई, पुलिस के हवाले किया
मंडी/बलद्वाड़ा। अपने ही स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकतें और छेड़खानी करके बाइक पर भागे शिक्षक को स्थानीय लोगों ने स्कूल से करीब छह किमी दूर पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच स्थानीय पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को धर दबोचा। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

यह घटना शनिवार दोपहर मंडी जिला के बलद्वाड़ा तहसील क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की है। पुलिस के अनुसार शिक्षक पर आरोप है कि स्कूल में उसने छात्रा को अकेले देखा तो वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने विरोध किया, लेकिन जब बात हद से आगे बढ़ गई तो छात्रा ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। शिक्षक घबराते हुए कक्षा से बाहर निकल आया। घटना की जानकारी लगते ही मुख्याध्यापक ने पुलिस और एसएमसी को सूचना दी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक बाइक में भाग गया। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया। करीब छह किलोमीटर दूर जाकर शिक्षक को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक अनुबंध पर तीन साल से इसी स्कूल में है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी शिक्षक पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed