{"_id":"595292344f1c1b0b478b462b","slug":"181498583604-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता नवविवाहिता को युवक के साथ कुल्लू में पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता नवविवाहिता को युवक के साथ कुल्लू में पकड़ा
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। नवविवाहिता को एक युवक के साथ पुलिस ने कुल्लू से पकड़ लिया है। महिला शादी के बाद कॉलेज दाखिला लेने गई, लेकिन वह गायब हो गई थी। पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और नवविवाहिता को युवक के साथ एक होटल में पकड़ा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के बरामद होने की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है।
उपमंडल के प्रौन गांव के युवक ने हुक्कल गांव के एक युवक पर उसकी पत्नी का अपहरण करने की शिकायत पुलिस थाना धर्मपुर में शनिवार को दर्ज करवाई थी। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी करीब एक सप्ताह पूर्व हुई थी। शुक्रवार को उसकी पत्नी कालेज में दाखिला लेने गई परंतु वह वापस घर नहीं आई। उसने हुक्कल के युवक पर अपहरण का शक जताया था। पुलिस ने मामले की जांच तेजी से करते हुए दो दिन के बाद ही मामले से पर्दा उठाते हुए मंगलवार सुबह कुल्लू के बरसैनी से आरोपी युवक और नवविवाहित को पकड़ लिया।