{"_id":"5c59c8a3bdec2273952176c7","slug":"171549387939-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर इंजीनियरिंग पास युवक से 8.40 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर इंजीनियरिंग पास युवक से 8.40 ग्राम हेरोइन बरामद
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग पास भजवानो के एक युवक से 8.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी पर मामला दर्ज करके उसे बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना के हवाले किया गया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू की एक टीम मुख्य आरक्षी टेक सिंह के नेतृत्व में बीएसएल कॉलोनी के क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान एक युवक जो पुलिस टीम के सामने से गुजरा, पुलिस को देख कर भागा। शक होने पर पुलिस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 8.40 ग्राम हेरोइन बरामद हुुई। इस पर टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान हरेंद्र (24) गांव भजवानो डाकघर जुगाहन तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। उधर, बीएसएल कॉलोनी पुलिस ने कुछ दिन पहले 60 ग्राम हेरोइन की तस्करी में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।