{"_id":"5cbb506dbdec22145e48370e","slug":"161555779693-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपियों की निशानदेही पर डेढ़ लाख के गहने बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी के आरोपियों की निशानदेही पर डेढ़ लाख के गहने बरामद
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की नेरी लांगणा पंचायत के चिम्हणू गांव में चोरी हुई करीब चार लाख की संपत्ति में से पुलिस ने डेढ़ लाख की संपत्ति बरामद कर ली है। आरोपियों की निशानदेही पर यह संपत्ति बरामद की गई है। मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों का भी खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि चोर गिरोह के दोनों सदस्य जल्द ह सलाखों के पीछे होंगे। 11 फरवरी को चिम्हणू गांव के निवासी ज्योति प्रकाश के घर में चोरी हुई थी। यहां से करीब चार लाख रुपये के गहने और नकदी उड़ा ली गई थी। शनिवार को डीएसपी मदनकांत शर्मा ने चोरी की इस वारदात के बारे में बताया कि पुलिस ने 38.81 ग्राम सोने के गहने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल दो अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि चोर गिरोह के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।