{"_id":"5d23790a8ebc3e6ca9216853","slug":"156260580720-mandi-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग के लिए बेटी के साथ शिमला जा रहे पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
काउंसलिंग के लिए बेटी के साथ शिमला जा रहे पिता की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। बेटी को काउंसलिंग के लिए शिमला विश्वविद्यालय ले जा रहे एक पिता की कार हादसे में मौत हो गई। हादसे में बेटी और उसकी सहेली भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को गंभीरावस्था में पीजीआई रेफर किया गया है।
हादसा सोमवार सुबह करीब छह बजे सुंदरनगर के सलापड़ के समीप पेश आया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बगस्याड़ के सरण गांव के रमेश कुमार (47) अपनी बेटी रीता (22) और बेटी की सहेली अर्चना (23) पुत्री राजकुमार चौहान निवासी सकरोहा, बल्ह के साथ कार में एमएससी काउंसलिंग के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला जा रहे थे। सलापड़ के निकट सामने से आ रहे टैंकर के साथ उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई।
इस हादसे में कार सवार तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को कार से निकाल कर उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने रमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल रीता और अर्चना को प्राथमिक उपचार के उपरांत चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।