फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जेई के लापता होने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

जेई के लापता होने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Jul 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
जेई के लापता होने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी की सुधार पंचायत के घघटयाण निवासी हरि सिंह (56) बीते चार दिनों से लापता हैं। हरि सिंह सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग उपमंडल बालीचौकी के अनुभाग खोलानाला में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात हैं। उनके लापता होनेे का पता तब चला जब हरि सिंह के मकान मालिक ने उसके क्वार्टर न आने की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

हरि सिंह के बेटे काली दास ने गुमशुदगी की रपट पुलिस चौकी पंडोह में दर्ज करवाई है। काली दास ने बताया कि पांच जुलाई को पिता हरि सिंह को फोन किया तो उनके दोनों नंबर स्विच ऑफ आए। फिर उन्होंने मकान मालिक से पूछताछ की। मकान मालिक ने बताया कि वह पांच जुलाई दोपहर तक क्वार्टर में ही थे। उसके बाद से यहां नहीं आए हैं। ऐसे में हरि सिंह के परिजन खासे चिंतित हैं। हरि सिंह ने अपना क्वार्टर पंडोह में ही रखा हुआ था। हरि सिंह इससे पहले पधर में सर्वेयर पद में लंबे समय तक सेवारत रहा। परिजनों ने पुलिस से लापता हरि सिंह को तलाश करने की गुहार लगाई है। उधर, एसडीओ बालीचौकी संजीव ठाकुर ने जेई के लापता होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed