फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चोरी के मुख्य आरोपी ने दोस्तों के उगले नाम, दो और किए गिरफ्तार

चोरी के मुख्य आरोपी ने दोस्तों के उगले नाम, दो और किए गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
चोरी के मुख्य आरोपी ने दोस्तों के उगले नाम, दो और किए गिरफ्तार
करसोग (मंडी)। चुराग में हो रही चोरी की वारदातों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हाल ही में हत्थे चढ़े आरोपी यमन कुमार ने पुलिस रिमांड में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

आरोपी यमन ने इसी साल अपने ही तीन पड़ोसियों के घरों में चोरियों को अंजाम देने की बात कुबूली है। पूछताछ में मुख्य आरोपी यमन कुमार ने अपने साथी कृष्ण लाल का भी नाम लिया है और चुराग के खेमराज को चोरी के गहने बेचे थे। इन दोनों लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी की वीरवार को सिविल अस्पताल करसोग में मेडिकल जांच करवाई गई। अब पुलिस इन तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेने की मांग करेगी। यमन को तीन दिन पहले एक महिला की होशियारी से धरा गया था।
विज्ञापन

एसपी गुरदेव चंद ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान यमन कुमार ने इस साल 26 जनवरी की रात को पड़ोसी देवराज शर्मा और राजेश शर्मा के घर पर की गई चोरियों के जुर्म को भी स्वीकार किया है। देवराज के घर से डेढ़ लाख के जेवर सहित नकदी साफ की गई थी। इसी तरह से राजेश शर्मा के घर से भी इतनी की राशि के जेवरात चोरी किए गए थे। इसी साल 18 मार्च को चुराग में ही राजेंद्र के घर से गहने चोरी करने में यमन कुमार का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed