फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   इलाज करवा कर लौट रहे दंपती की कार लुढ़की, महिला की मौत

इलाज करवा कर लौट रहे दंपती की कार लुढ़की, महिला की मौत

Mon, 10 Jun 2019 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
इलाज करवा कर लौट रहे दंपती की कार लुढ़की, महिला की मौत
सुंदरनगर (मंडी)। निहरी तहसील के अंतर्गत सोझा गांव के पास कार ढांक में लुढ़क जाने से एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर मारुति कार (एचपी31बी/ 4012) सोझा के पास अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में जा लुढ़की। कार शिमला जिले के सुन्नी से रकोल की ओर आ रही थी। हादसे में कार में सवार रजनी देवी (28) पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी गांव एवं डाकघर रकोल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक महिला का पति राजेंद्र कुमार और ईश्वर चंद पुत्र शुक्रराम निवासी गांव समरहड़ी डाकघर चौकी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुन्नी में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार अपनी बीमार पत्नी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुन्नी ले गया गया था। वहां से लौटते वक्त उनकी कार ढांक में करीब 200 फीट नीचे गिर गई। पुलिस चौकी निहरी के अन्वेषण अधिकारी मुख्य आरक्षी केशव सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed