{"_id":"5cfa9c76bdec22071a38a387","slug":"155992792017-mandi-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंतड़ा बाजार के नजदीक अवैध रूप से रखे बारूद में विस्फोट, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चौंतड़ा बाजार के नजदीक अवैध रूप से रखे बारूद में विस्फोट, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंतड़ा/जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौंतड़ा बाजार के पास पत्थर तोड़ने के लिए रखे बारूद में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि जहां विस्फोट हुआ है, वहां पास ही में एक लेबर काम कर रही थी।
ये मजदूर बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल सुभाष चंद (36) गांव बीड़, बैजनाथ अस्पताल में उपचाराधीन है।
घायल सुभाष ने कहा कि वह पत्थर तोड़ने का काम करता है। वीरवार को वह चौंतड़ा बाजार से थोड़ा ऊपर बलदेव सिंह की जमीन से पत्थर तोड़ रहा था। उसने ड्रीलिंग मशीन से पत्थरों पर छेद किए तथा दिन में बारिश होने के कारण वह छेद पानी से भर गए थे।
विज्ञापन
वह शाम के समय इसने पत्थरों में किए हुए छेदों को खाली करना लगा। ाथ ही इसने एक किलो बारूद का पैकेट खोल कर अपने पास रख लिया। वहां पर थोड़ी दूरी पर और भी लेबर काम कर रही थी। जैसे ही छेद को साफ करने के लिए लोहे की रॉड पत्थर के छेद पर जोर से मारी तो एकदम आग की चिंगारी निकली तथा बारूद के पैकेट में जा गिरी। इससे एकदम ब्लास्ट हो गया जिससे उसके दोनों हाथ, बाजू, छाती, मुंह बुरी तरह से झुलस गए। एसपी मंडी मंडी गुरुदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
....
कहां से आया बारूद, पुलिस जांच में जुटी
प्रारंभिक जांच में बारूद कहां से आया है, पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस तरह का बारूद बड़ी चट्टानों को तोड़ने के लिए लोनिवि विभाग के पास होता है। लेकिन उसके लिए भी लाइसेंस होता है। पुलिस यह जांच में जुटी है कि आखिकार बारूद आया कहां से? पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं यह बारूद संबंधित विभाग से तो नहीं आया। उधर, डीएसपी पधर मदनकांत ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर काम कर रही है। जांच के बाद ही मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।
00