फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   महिला ने पति पर दर्ज करवाया मारपीट का केस

महिला ने पति पर दर्ज करवाया मारपीट का केस

Fri, 07 Jun 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
महिला ने पति पर दर्ज करवाया मारपीट का केस
धर्मपुर (मंडी)। पुलिस थाना धर्मपुर में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और जान से मारने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। महिला का पति आईटीबीपी में तैनात है और इन दिनों छुट्टियों पर घर आया है। पत्नी का कहना है कि उसे जान का खतरा है।
विज्ञापन

महिला का शुक्रवार को सरकाघाट अस्पताल में एक्सरे करवाया गया है। आंखों में आई चोट के लिए डॉक्टर ने मंडी या नेरचौक में चेकअप करवाने की सलाह दी है। महिला ने बताया कि इससे पहले भी उसके साथ मारपीट हुई। पुलिस थाना सरकाघाट में मामला दर्ज करवाया था। इसमें समझौता हो गया था लेकिन अब फिर उसके साथ मारपीट हुई है। जान से मारने की कोशिश हुई। पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मारपीट के आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। उसे तहसीलदार धर्मपुर के पास पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और तहसीलदार धर्मपुर के समक्ष पेश किया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed