{"_id":"5ceeb913bdec22076100c92f","slug":"15591488671815-mandi-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांबला चौक पर अवैध शराब से भरी जीप पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भांबला चौक पर अवैध शराब से भरी जीप पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बलद्वाड़ा (मंडी)। भांबला चौक पर पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग ने संयुक्त रूप से नाका लगा रखा था। इस दौरान देसी शराब से भरी पिकअप पकड़ी है। मौके से एक आरोपी फरार हो गया है जबकि, चालक पुलिस के हाथ चढ़ गया है। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जीप समेत उसमें लदी 150 ऊना नंबर वन शराब की पेटियां जब्त कर ली हैं और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम ने संयुक्त तौर पर भांबला चौक में नाका लगाया हुआ था। इस बीच हमीरपुर की तरफ से एक पिकअप जीप आई। इसमें दो लोग सवार थे। नाके पर जीप को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान जीप से ऊना नंबर वन शराब की पेटियां बरामद की गईं। पूछताछ पर चालक शराब पेटियों को लेकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस बीच मौका पाकर जीप सवार एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। आरोपी जीप चालक की पहचान सचिन चंदेल के रूप में हुई है। पुलिस ने जीप को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला आबकारी एवं कराधान विभाग के सह आयुक्त प्रीतपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाके के दौरान ईटीओ एक्साइज सरकाघाट रमेश चौहान और थाना प्रभारी बलद्वाड़ा राकेश कुमार मौजूद रहे। एएसपी पुनीत रघु ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार व्यक्ति को पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।