{"_id":"5ccdcdf8bdec2207426206ff","slug":"151556991480-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसक्रीम की डिलीवरी देकर लौट रहा वाहन खाई में गिरा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आइसक्रीम की डिलीवरी देकर लौट रहा वाहन खाई में गिरा, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। करसोग-तत्तापानी सड़क में कनलगार के समीप एक पिकअप के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार एक अन्य घायल हो गया। पिकअप वाहन शुक्रवार देर रात आइसक्रीम की डिलीवरी देने के बाद वापस चंडीगढ़ जा रहा था। कनलगार के समीप अचानक गाड़ी (सीएच 04 एच 7053) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। पिकअप करीब 30 फीट गहरी खाई में चली गई। हादसे में अशोक कुमार गुप्ता पुत्र हीरालाल गुप्ता मकान नंबर 183, बहलाना, चंडीगढ़ की मौके पर ही मौत जो गई, जबकि महेश कुमार पुत्र नंदलाल गांव हाटकोट, कुनिहार, अर्की घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
..
घायल खुद पहुंचा सुन्नी अस्पताल
हादसे में घायल महेश कुमार बीच में ही नीचे गिर गया था। वह जैसे तैसे सड़क पर पहुंचा और इलाज के लिए सुन्नी अस्पताल पहुंचा। उसने चिकित्सक को आपबीती सुनाई और पुलिस को सूचना दी। आईओ बलबीर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद उन्होंने सुन्नी अस्पताल में घायल व्यक्ति के बयान भी दर्ज किए।