{"_id":"5a6376644f1c1b83268b574b","slug":"151516467812-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौंगनी पंचायत में दो घरों में टूटे ताले, चालीस हजार नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लौंगनी पंचायत में दो घरों में टूटे ताले, चालीस हजार नगदी चोरी
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौंगनी में दो घरों के तोड़े ताले, 40 हजार की नकदी चोरी
खेलग गांव में चोरों का आतंक, एक सप्ताह में दूसरी वारदात को दिया अंजाम
पुलिस नहीं लगा पा रही चोरों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (मंडी)।
उपमंडल धर्मपुर की लौंगनी पंचायत के खेलग गांव में शुक्रवार रात को चोरों ने दो घरों में ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना में एक घर में चोरों को कुछ नहीं मिला। दूसरे घर में रखी चालीस हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने एक ही रात में गांव के बिशन सिंह और सतीश कुमार के घरों की निचली मंजिल के ताले तोड़े। बिशन सिंह की अलमारी में चोरों को कुछ नहीं मिला और सतीश कुमार के घर से 40 हजार की नकदी चोर ले उड़े। घटना के समय दोनों परिवार ऊपरी मंजिल में सो रहे थे। चोरों ने बड़ी चालाकी से निचली मंजिल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सतीश के घर में रखे एक बॉक्स को चोर ले गए। पड़ोस के खेत में उस बॉक्स को खोला गया और उसमें रखी नकदी चुराई गई। उधर, धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी पिछले सप्ताह ही धर्मपुर पंचायत कलस्वाई में चोरी हुई थी। जिसका पता पुलिस नहीं लगा पाई है। डीएसपी सरकाघाट कर्ण गुलेरिया ने कहा कि पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है। जल्द ही जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।