फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एबीवीपी ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

एबीवीपी ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 05 Feb 2019 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
मंडी। कॉलेज में पुस्तकालय और पार्किंग सहित अन्य समस्याओं का हल नहीं होने पर एबीवीपी की मंडी इकाई ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और इन मांगों को तुरंत पूरा करने के लिए चेताया। कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा। संगठन के नेताओं ने कहा कि अगर विद्यार्थी परिषद की मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद इन मांगों को पूरा करने के लिए बहुत बड़ा आंदोलन करेगी। धरना-प्रदर्शन के बाद विद्यार्थी परिषद के द्वारा एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इकाई अध्यक्ष नवीन शर्मा और इकाई मंत्री विशाल ने अपनी मांगों के बारे में कहा कि केंद्रीय विवि का जल्द शिलान्यास, अस्थायी परिसरों में मूलभूत सुविधाएं देने, नियामक आयोग और निजी विवि में भ्रष्टाचार एवं शिक्षा के व्यापारीकरण पर रोक लगाने, छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआई से जल्द शुरू करवाने, छात्र संघ चुनाव बहाल करना और प्रदेश में संस्कृत और खेल विवि की स्थापना जल्द करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed