फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   वन माफिया की दादागिरी, टीम को धमकाकर खाई में फेंके अवैध स्लीपर

वन माफिया की दादागिरी, टीम को धमकाकर खाई में फेंके अवैध स्लीपर

Sat, 03 Mar 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
वन माफिया की दादागिरी, टीम को धमकाकर खाई में फेंके अवैध स्लीपर
पधर (मंडी)। वन संपदा की लूट में लगे माफिया के हौसले बुलंद हो गए हैं। अवैध कटान की तस्करी पर शिकंजा कसने की कोशिश करने वाले निहत्थे वन कर्मियों को डरा धमकाकर दुबका दिया जा रहा है। यही नहीं वन कर्मियों की आंखों के सामने अवैध लकड़ी को छिपाने तक की हिमाकत हो रही है। ऐसा ही मामला मंडी जिले के पधर में सामने आया है। मालवाहक जीप में लदे पंद्रह स्लीपर को धरने वाली टीम को मुंह की खानी पड़ी। आरोपी ने अपने दोस्तों को बुलाया और वन टीम को डरा धमकाकर उनके सामने ही गाड़ी से स्लीपर खाई में फेंके और बाद में जीप को अपने ही घर के पास पार्क कर दिया। देर रात पुलिस की मदद के बाद वन विभाग की टीम ने स्लीपर कब्जे में लिए और आरोपियों को धरकर तस्करी में इस्तेमाल जीप को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

वन विभाग ने चौहारघाटी के टिक्कर में देवदार की अवैध लकड़ी के पंद्रह स्लीपर बरामद किए हैं। फोरेस्ट रेंज टिक्कन के आरओ टेक चंद ने बताया कि विभागीय वन रक्षक विशाल, सुखनंद, विनोद कुमार, छोटू यादव तथा वनकर्मी नेत्र सिंह और श्याम चंद एक मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे टिक्कर गला के आसपास गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने सुधार मार्ग से ऊपर की ओर किसी वाहन के आने की रोशनी देखी। लंबे समय तक वाहन के न आने के बाद सभी वनकर्मी मार्ग में पैदल आगे निकल गए। टिक्कर गांव के पास उन्होंने जीप नंबर एचपी 76-2322 खड़ी पाई। जिसमें देवदार के पंद्रह स्लीपर भरे हुए थे। लेकिन, वाहन के पास कोई भी व्यक्ति मौजूद नही था। जबकि जीप की चाबी अंदर ही लगी हुई थी। महकमे के अधिकारियों ने चाबी को कब्जे में ले लिया। थोड़ी देर में जीप चालक इंद्र सिंह पुत्र दुगलू राम जब जीप के पास पहुंचा तो उसने जीप की चाबी गायब पाई। वन विभाग के दल को देख कर वह हक्का बक्का रह गया। युवक ने फोन कर अपने दोस्त बुला लिए। तुरंत ही एक कार में आधा दर्जन युवक वहां पहुंच गए और विभागीय दल के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। वन विभाग के कर्मियों ने किनारा कर लिया। इंद्र सिंह और उसके दोस्तों ने जीप की दूसरी चाबी लाकर वाहन में भरे स्लीपरों को ढांक में फेंक कर जीप को अपने घर करसेहड़ के पास पार्क कर दिया। बाद में रात्रि करीब बारह बजे पुलिस और वन विभाग आरओ टेक चंद मौका पर पहुंच कर वाहन और ढांक में फेंके गए स्लीपरों को कब्जे में ले लिया है। जिनकी कीमत करीब 58 हजार आंकी गई है। मामले की जांच कर रहे हेडकांस्टेबल ठाकुर सिंह ने बताया कि वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लकड़ी और जीप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


नाबालिग को किया अगवा, केस
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता की शिकायत के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि मध्य रात्रि एक व्यक्ति उनकी नाबालिग लड़की को उसके घर से भगा कर ले गया है। सहायक उपनिरीक्षक बलजीत सिंह प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed