{"_id":"59f4be4e4f1c1b9f678b7cee","slug":"131509211726-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज करने में देरी पर मुंशी संस्पेड, हवलदार लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपोर्ट दर्ज करने में देरी पर मुंशी संस्पेड, हवलदार लाइन हाजिर
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। जय देवी क्षेत्र निवासी युवक गोपाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने में देरी करने और मनाली में युवक की लाश मिलने की सूचना परिजनों को न देने की गाज बीएसएल थाना के मुंशी पर गिरी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मंडी अशोक कुमार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र कंवर के साथ शाम 4 बजे बीएसएल थाने का दौरा किया और इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुंशी मुख्य आरक्षी रामलाल को सस्पेंड कर लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं एक अन्य मुख्य आरक्षी विनोद कुमार को थाना से हटा कर लाइन हाजिर किया गया हैं। उधर, गोपाल की हत्या मामले में आरोपी दो युवकों चांबी निवासी पंकज शर्मा और अपर बैहली निवासी विनित कुमार उर्फ विक्की को बीएसएल थाना पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों को देर शाम तक अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उधर, शाम को 5 बजे गोपाल के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के पोस्टरों के साथ धनोटू से चौक तक जोरदार प्रदर्शन किया और उसके बाद उनके पुतले जलाये।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर कोई कोताही न बरतने के भी निर्देश दिये हैं। डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने मुंशी को सस्पेंड कर लाइन हाजिर करने और मुख्य आरक्षी विनोद कुमार का तबादला कर मंडी पुलिस लाइन में तैनात करने के आदेश जारी होने की पुष्टि की है। गौर हो कि सुुंदरनगर के जय देवी क्षेत्र निवासी गोपाल 15 अक्तूबर को घर से दूध बेचने के लिए निकला था। लेकिन, वह जब अगले दो दिनों तक न लौटा तो चिंतित परिजन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने बीएसएल थाना पहुंचे। आरोप है कि मुंशी रामलाल ने उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। वहीं मनाली में 18 तारीख को युवक का शव मिलने के बारे में भी परिजनों को सूचित नहीं किया था। जिसके कारण गोपाल की लाश को लावारिस घोषित कर जला दिया गया था। जब परिजनों को गोपाल की लाश मिलने की सूचना मिली को वह भड़क उठे और उन्होंने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को सुंदरनगर के बीएसएल थाना जाकर खूब हंगामा किया और एसडीएम कार्यालय तक नारेबाजी की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें देर रात धर दबोचा था। जिन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
मामले की होगी गहन छानबीन : एसपी
एसपी मंडी अशोक कुमार ने कहा कि बीएसएल थाना के मुंशी को सस्पेंड किया गया है। जबकि, एक अन्य हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जाएगी।