{"_id":"5a0af5124f1c1b76678bb319","slug":"121510667538-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की सीढिय़ों से गिरकर अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर की सीढिय़ों से गिरकर अधिवक्ता की मौत
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता राजकुमार वर्मा की घर की सीढ़ियों से गिरने से मृत्यु हो गई। वह 44 वर्ष के थे और मंडी न्यायालय में वर्ष 1997 से बतौर अधिवक्ता काम कर रहे थे। मृत्यु का समाचार मिलते ही विधिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिला बार एसोसिएशन की ओर से बार रूम में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रख कर अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीएल कोछड़ ने राजकुमार को एक काबिल अधिवक्ता बताते हुए शोक व्यक्त किया। बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता के परिजनों को शोक संदेश प्रेषित करके विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
जानकारी के अनुसार साईगलू निवासी अधिवक्ता राजकुमार वर्मा अपने घर में ही घटित हुई एक दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार साईगलू निवासी अधिवक्ता राजकुमार वर्मा अपने घर में ही घटित हुई एक दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन