फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गबन मामले में एटीएम संचालन करने वाली निजी कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार

गबन मामले में एटीएम संचालन करने वाली निजी कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
गबन मामले में एटीएम संचालन करने  वाली निजी कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर(मंडी)। सरकाघाट, धर्मपुर और जोगिंद्रनगर में एटीएम मशीनों में पैसा गबन करने के मामले में पुलिस ने निजी कंपनी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक छानबीन में उसने गबन की बात कबूली है। बैंकों के एटीएम में करीब 39 लाख का गबन हुआ है। वहीं आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी की पुष्टि थाना प्रभारी जय लाल ने की है।

क्षेत्र में विभिन्न बैंकों में एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी के मैनेजर ने अपनी ही कंपनी के दो कस्टोडियन के खिलाफ करीब 39 लाख के गबन का मामला सरकाघाट व धर्मपुर पुलिस थाना में अलग अलग दर्ज करवाया था। जिस पर धर्मपुर पुलिस ने चंद्रकांत पुत्र खेमचंद गांव चौरी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। शाखा प्रबंधक अजित कुमार ने सरकाघाट एथोंना, धर्मपुर और बरोटी के एटीएम में 39 लाख 17 हजार रुपये नहीं डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed