फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गोली चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का मामला, 51 बंदूकों को पुलिस ने कब्जे में लिया

गोली चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का मामला, 51 बंदूकों को पुलिस ने कब्जे में लिया

Wed, 20 Feb 2019 10:10 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
गोली चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का मामला, 51 बंदूकों को पुलिस ने कब्जे में लिया
नेरचौक (मंडी)। गलमा पुल के समीप गोली लगने से व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने गोली चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को अंदेशा है कि शिकारी की गोली से मौत हुई है। बुधवार को मौके पर पुलिस व एफएसएल की टीम ने छर्रे व अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। ऐसे में पुलिस ने आसपास की पंचायतों के बंदूकधारकों की करीब 51 लाइसेंसी बंदूकें कब्जे में ली हैं। इन बंदूकों की फोरेंसिक जांच होगी और पता लगाया जाएगा कि अंतिम बार बंदूक से गोली कब चली है। बुधवार सुबह एसपी गुरुदेव शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्पॉट पर हर चीज का बारीकी से मुआयना किया। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और तथ्य एकत्रित किए। इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम तकनीकी जांच का भी सहारा ले रही है। बुधवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अब जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति के कान के नीचे गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई। एसपी मंडी गुरुदेव चंद शर्मा ने बताया कि मामले में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। तकनीकी जांच का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed