फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   साल के पहले ही दिन छतरी में लुढ़की बोलेरो, 10 घायल

साल के पहले ही दिन छतरी में लुढ़की बोलेरो, 10 घायल

Tue, 01 Jan 2019 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
साल के पहले ही दिन छतरी में लुढ़की बोलेरो, 10 घायल
बालीचौकी/करसोग (मंडी)। नए साल के पहले ही दिन मंगलवार सुबह सराज के छतरी में बोलेरो जीप के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दस लोग घायल हो गए हैं। पांच गंभीर घायलों को रामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य का उपचार आनी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पैंदापानी से चंपलादीधार की ओर जा रही बोलेरो जीप छतरी के पास रटाकटेड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में वाहन में सवार दस लोग घायल हो गए। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घायलों को आनी अस्पताल रेफर किया गया। यहां से पांच गंभीर घायलों को रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है। एसएचओ जंजैहली सुरेंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दल ने घटनास्थल का दौरा किया है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
घायलों की सूची
रमेश पुत्र रत्ती राम, शान दक्षती देवी पत्नी रमेश कुमार, रक्षा देवी पत्नी चमन लाल, चमन लाल पुत्र चेत राम निवासी कमांद, श्रद्धा पत्नी शंकर निवासी चाहती, रविना पत्नी चमन लाल, सचिन पुत्र चमन लाल निवासी कमांद, स्वीटी पत्नी सचिन निवासी कमांद, सौरभ पुत्र बिहारी लाल निवासी कमांद, टिट्टू पुत्र जय सिंह निवासी खुहल जिला मंडी के रूप में हुई है।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed