{"_id":"5afdbd114f1c1b2b118b4753","slug":"11526578449-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलाणु में नाले से मिला बुजूर्ग का शव , पांव फिसलने से डूबने से मौत की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खलाणु में नाले से मिला बुजूर्ग का शव , पांव फिसलने से डूबने से मौत की आशंका
Updated Thu, 17 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की दलेड़ पंचायत के खालणू गांव में नाले में एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। बुजुर्ग की पहचान 70 वर्षीय मंगत राम निवासी गांव खालणू धवाल गांव के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार मंगतराम वीरवार सुबह खालणू गांव से बल्ह के लिए निकला था। जब काफी देर तक बल्ह नहीं पहुंचे तो परिजनों को शक हुआ। जब परिजनों ने बल्ह में फोन करके उनके बारे में जानकारी ली तो मंगत राम वहां नहीं पहुंचे थे। इसके बाद परिजन और स्थानीय निवासी उनकी तलाश में जुट गए। दोपहर लगभग 12 बजे खालणू से बल्ह गांव के बीच खनाल नामक जगह पर उनका शव पानी में दिखाई दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लडभड़ोल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पानी में गिरने से मौत होने का मामला लग रहा है। मौत के असली कारणों का पता रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। वहीं लडभड़ोल के तहसीलदार राजेश जरियाल और पटवारी बुद्धि सिंह चांगरा मृतक के घर पहुंचे तथा फौरी राहत के रूप में 10 हजार परिजनों को दिए। मामले की छानबीन कर रहे जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जोगिंद्रनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।