फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चोरी का आरोपी भागते हुए धरा

चोरी का आरोपी भागते हुए धरा

Fri, 01 Dec 2017 09:45 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
चोरी का आरोपी भागते हुए धरा
धर्मपुर (मंडी)। संधोल के हटनाला बाजार में ज्वेलरी की एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दुकानदार संत राम (93) अपनी दुकान से कुछ देर के लिए चाय पीने निकट ही अपने घर गया हुआ था। इसी दौरान दतवाड़ का एक युवक वीर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी लसराणा आया और दुकान में किसी को न देखकर वहां रखे ट्रंक से कुछ गहने ले गया। उसको भागते हुए देख स्थानीय व्यापारियों ने युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से कुछ सामान की बरामदगी कर ली। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक क्या-क्या सामान बरामद हुआ और क्या नहीं मिला, इसकी जांच भी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed