{"_id":"5a141aef4f1c1b74698bcfe5","slug":"11511267055-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रॉडबैंड की स्पीड बढ़ाने का झांसा देकर बैलेंस जीरो करने वाला गिरोह सक्रिय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रॉडबैंड की स्पीड बढ़ाने का झांसा देकर बैलेंस जीरो करने वाला गिरोह सक्रिय
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। यदि आपके ब्रॉडबैंड वाले लैंडलाइन पर कोई फोन करके इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए आपका मोबाइल नंबर मांगता है तो भूलकर भी उसे अपना नंबर मत दें। आपको झांसे में लेकर शातिर एक नंबर पर एसएमएस करने को कहेगा। एसएमएस करते ही आपके खाते का बैलेंस जीरो हो जाएगा। होशियार रहें मंडी समेत सूबे में ऐसा गिरोह सक्रिय है। जो बीएसएनएल कस्टमर केयर का हवाला देकर आपके साथ ठगी कर सकता है। निगम के अधिकारियों ने ऐसे फोन कॉल्स को अनदेखा करने की सूचना जारी की है।
ब्रॉडबैंड की स्पीड बढ़ाने को लेकर लैंडलाइन फोन में आ रही काल से उपभोक्ताओं को चूना लगाने का गिरोह प्रदेश में सक्रिय है। जिससे उपभोक्ता परेशान है। लैंडलाइन नंबर पर ऐसे फोन आ रहे हैं कि जिसमें उपभोक्ता से उनके ब्राडबैंड में किसी प्रकार की शिकायत आने के संदर्भ में पूछा जाता है। इसी बीच उपभोक्ता को झांसा दे कर ब्रॉडबैंड स्पीड को बढ़ाने के संदर्भ में कहा जाता है। ऐसे में उपभोक्ता ऐसे लोगों के झांसे में आसानी से आ जा रहे हैं। इस गिरोह के सदस्य 56677 पर मैसेज देने की बात उपभोक्ता से कहते हैं। जैसे ही उपभोक्ता इस नंबर पर यह एसएमएस करता है तो उसके अपने बैलेंस से पैसे कट जाते हैं।
मैसेज या नंबर न भेजें
जोगिंद्रनगर भारत संचार निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कमल शर्मा ने कहा कि विभाग ऐसे फोन काल उपभोक्ता को नहीं करता है। आजकल ऐसा गिरोह प्रदेश में सक्रिय है। जिसकी शिकायतें विभाग को भी मिल रही हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वह ऐसे किसी भी नंबर पर मैसेज न भेजें। आपका डाटा समाप्त होने पर विभाग स्वयं मैसेज के जरिये उपभोक्ता को जानकारी प्रदान करता है।