{"_id":"5a0af5164f1c1bdb538bd163","slug":"11510667542-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत, एक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत, एक जख्मी
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गुम्मा के पास टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार जोगिंद्रनगर के कारोबारी के 20 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य को चोटें आई हैं। यह हादसा गुम्मा बाजार में हुआ। जहां पर दो युवक एक बाइक पर सवार थे, यह बाइक स्किड हो गई, जिससे दोनों सवार सड़क पर गिर गए। इनमें से एक युवक टैंकर की चपेट में आग गया और उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे को चोटें आई हैं। युवक के पिता जोगिंद्रनगर में कारोबारी हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जोगिंद्रनगर का तनिश कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी गरोडू जोगिंद्रनगर यहां से बाइक पर अपने दोस्त आशीष चौहान निवासी दुल के साथ बरोट की ओर घूमने जा रहा था। गुम्मा बाजार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास उनकी बाइक अचानक स्किड हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इनमें से तनिश सामने से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में उसका साथी आशीष चौहान सड़क के दूसरे छोर पर गिया और बाल-बाल बच गया। युवक पठानकोट में मर्चेंट नेवी की कोचिंग ले रहा था। वह कुछ दिन पहले ही आया था। उसके पिता राजेंद्र कुमार जोगिंद्रनगर में अपना कारोबार करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। नौजवान युवक की इस मौत से जोगिंद्रनगर शहर में मातम का माहौल है। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष ओंकार शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार को इस हादसे से उबरने की ईश्वर से प्रार्थना की है।