फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मामूली कहासुनी पर बेटे ने कर दी पिता की पिटाई

मामूली कहासुनी पर बेटे ने कर दी पिता की पिटाई

Mon, 15 Apr 2019 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी पर बेटे ने कर दी पिता की पिटाई
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की जड़ोल पंचायत के भवाणा में रविवार रात मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने अपने पिता की धुनाई कर दी। बेटे ने गाली गलौज कर बाप को जान से मारने की भी धमकी दी। घबराए बाप ने सलापड़ पुलिस चौकी में जाकर अपने बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा सुरक्षा की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार भवाणा निवासी लेखराम ने चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार रात किसी बात को लेकर उसकी अपने इकलौते बेटे रविंद्र कुमार के साथ कहासुनी हो गई। बेटे ने उसके साथ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। लेखराम ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed