फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जिले में एक और स्कूली छात्रा से दुराचार, गर्भवती

जिले में एक और स्कूली छात्रा से दुराचार, गर्भवती

Sat, 12 May 2018 10:27 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
जिले में एक और स्कूली छात्रा से दुराचार, गर्भवती
मंडी। जिले में एक और स्कूली छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। छात्रा गर्भवती बताई जा रही है। स्कूली छात्राओं से लगातार इस तरह का यह तीसरा केस है। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा बारहवीं कक्षा की है। आरोपी पेशे से चालक बताया जा रहा है। महिला पुलिस थाने में महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला पंजीकृत हुआ है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी नाबालिग लड़की के साथ आरोपी निवासी मंडी ने अवैध संबंध बनाकर उसे गर्भवती बना दिया। पुलिस थाना प्रभारी अती देवी मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, दो अन्य नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले पधर और सुंदरनगर में सामने आए हैं।
विज्ञापन

केस दो
पुलिस थाना बीएसएल कालौनी में शिकायतकर्ता निवासी जिला मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 11 मई को उनकी नाबालिग लड़की स्कूल के लिए गई थी लेकिन, वापस घर नहीं आई। उसने अपनी बेटी को सभी रिश्तेदारी में ढूंढा लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा। एसआई प्रदीप कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

केस तीन
पुलिस थाना पधर में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 10 मई को उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई तथा उन्होंने अपनी बेटी को रिश्तेदारी में हर जगह खोजा। लेकिन, कहीं कोई पता नहीं चला है। उन्हें संदेह है कि आरोपी व्यक्ति शादी करने की नीयत से उनकी बेटी को भगा ले गया है। एएसआई चैन सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी : एसपी
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने तीनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रेप के मामले में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों मामलों की जांच की जा रही है। आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed