{"_id":"5c8a840fbdec2214222a77e8","slug":"101552581647-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"924 ग्राम चरस के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
924 ग्राम चरस के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
924 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
कोर्ट ने तीन दिन के पुुलिस रिमांड पर भेजा
कुल्लू से हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रहा था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। सदर पुलिस ने नाके के दौरान बिंद्रावणी में एक युवक को 924 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कुल्लू से हरियाणा रोडवेज की बस में चंडीगढ़ जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। यहां पर आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि इस कारोबार में उसके साथ कोई और तो नहीं है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बिंद्रावणी में नाका लगा रखा था। इस दौरान हरियाणा रोडवेज की बस से एक युवक हरियाणा के जींद निवासी की तलाशी ली तो उसके पास से 924 ग्राम चरस बरामद की गई। युवा का नाम पवन है और यह जींद का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि वह बेरोजगार है और अपनी खेतीबाड़ी का ही कार्य करता है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे तीन दिन का रिमांड दिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि वह यह चरस कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।