फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   460 ग्राम चरस के साथ युवक धरा

460 ग्राम चरस के साथ युवक धरा

Thu, 12 Apr 2018 11:15 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
460 ग्राम चरस के साथ युवक धरा

विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक से 460 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी किशोरी लाल अपनी टीम जगदीश चंद, अनंत राम, पूर्ण चंद के साथ एनएच 21 के नजदीक घ्राण लिंक रोड पर बडाणु के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति वाहन से उतरकर पीछे की तरफ जाने लगा। पुलिस चौकी प्रभारी किशोरी लाल को शक हुआ और युवक की तलाशी ली। उसके बैग से पुलिस ने 460 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान सागर कुमार (22) निवासी हाउस नंबर 244/11 टारना मोहल्ला मंडी जिला मंडी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed