{"_id":"5942c2204f1c1b15498b4715","slug":"101497547296-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतरोखड़ी में ठेके के विरोध में महिलाओं ने घंटों किया चक्का जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चतरोखड़ी में ठेके के विरोध में महिलाओं ने घंटों किया चक्का जाम
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के चतरोखड़ी में शराब के ठेके का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों का संघर्ष जारी है। वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर एमएलएसएम कालेज और सेंट मेरी स्कूल को जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाएं ढोलक और चिमटा लेकर सड़क के बीच बैठ गईं और भजन कीर्तन करने लगीं। उन्होंने सरकार व प्रशासन के खिलाफ भी जोरदार नारेबाजी की। महिलाओं के धरने के कारण सेंट मेरी स्कूल व कालेज रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। करीब दो बजे सेंट मेरी में पढ़ने वाले सैकड़ों छोटे-बड़े बच्चों को छुट्टी हो गई और वह अपनी बसों और अन्य वाहनों में भारी गर्मी में फंस कर रह गये। जब बच्चों को परेशानी होने लगी तो कुछ अभिभावकों ने पुलिस और प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा परंतु वह महिलाओं से रास्ता खुलवाने में कामयाब नहीं हो सका। जिसके उपरांत तहसीलदार वेद प्रकाश ने पहुंच कर महिलाओं की समस्या को सुना। लेकिन महिलाएं तहसीलदार की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। जिस पर तहसीलदार को लौटना पड़ा। इधर, सेंट मेरी स्कूल के सैकड़ों बच्चे इस जाम के कारण अपने वाहनों में फंस कर रह गये। जब तीन बजे भी जाम नहीं खुला को बच्चों ने थाना प्रभारी और धरना दे रही महिलाओं को उन्हें घर जाने देने के लिए वाहन को रास्ता देने की गुहार लगाई। लेकिन प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने भूखे-प्यासे बच्चों की कोई सुनवाई न की तो पुलिस को उनके वाहन सुंदरनगर सर्कुलर रोड के माध्यम से गंतव्यों की ओर भेजने पड़े। गौरतलब है कि चतरोखड़ी में जब से ठेका खुला है स्थानीय महिलाएं इसका जोरदार विरोध कर रही हैं। महिलाओं ने ठेके के विरोध में कई बार पहले भी चक्का जाम किया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर यहां पर ठेके को बंद करने की कई बार मांग की है। परंतु उनकी मांग पर कोई कार्रवाई न होने से लोग भड़के हुए हैं। वीरवार को फिर करीब डेढ़ बजे करीब दो दर्जन महिलाओं ने सड़क पर धरना देकर चक्का जाम कर दिया। देर शाम तक पुलिस धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने में जुटी रही। देर शाम तक महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी था। धरने पर बैठी महिलाओं की एक ही मांग है कि चतरोखड़ी में ठेका बंद किया जाए। जब तक ठेका बंद नहीं किया जाता उनका आंदोलन चलता रहेगा। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के चलते मलोह व नालनी मार्ग पर जाने वाले वाहनों को सर्कुलर रोड की ओर से डायर्वट किया गया है।
विज्ञापन