फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime

सुंदरनगर में प्रवासी परिवार से मारपीट, छह घायल

Wed, 27 Nov 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
सुंदरनगर(मंडी)। कनैड़ में एक प्रवासी परिवार ने मकान मालिक व उसके साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं परिवार की महिलाओं ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैँ। मारपीट में प्रवासी परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज सिविल अस्पताल सुंदरनगर में चल रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरपुर के गांव ऊन निवासी एक प्रवासी परिवार कनैड में रहता है। मंगलवार देर रात आरोपियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कहा कि उनके मकान मालिक ने अन्य लोगों के साथ नशा करके महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। इस हरकत का पुरूषों द्वारा विरोध करने पर परिवार के 6 लोगों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि घटना में एक महिला के पेट पर गंभीर चोट आने के कारण उसे मेडिकल कालेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक घायल व्यक्ति के सिर पर 5 टांके लगे हैं। आरोपी मकान मालिक द्वारा पीड़ितों को थाने में लाकर जबरदस्ती लिखित समझौता करने का भी दबाव बनाया गया। पीड़ितों ने सुंदरनगर पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इधर, डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा बताया कनैड में प्रवासियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed