फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime

साधु बन कर तीन लोगों ने बच्ची को अगवा करने का किया प्रयास

Fri, 16 Aug 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
करसोग (मंडी)। प्रदेश में बच्चा चोर गिरोह की चर्चाओं के बीच करसोग के बाग सलाणा में साधुओं के भेष में आए तीन लोगों ने तीन साल की लड़की को अगवा करने का प्रयास किया। इसकी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह पोस्ट किसी ओमप्रकाश ने डाली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ओमप्रकाश से संपर्क साधा और उसके बाद करसोग स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी कर दी गई है। करसोग के मंदिरों में भी पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाग सलाणा के ओम प्रकाश नामक एक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी पर शुक्रवार को अपने घर में तीन लोगों के साधुओं के भेष में हथियार के साथ आने और उसकी तीन साल की बेटी को अगवा करने के प्रयास के बारे में पोस्ट डाली है। इससे करसोग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इसकी सूचना मिलते ही ओम प्रकाश से संपर्क साधा और तुरंत प्रभाव से मौके के लिए रवाना हो गई। करसोग थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि फेसबुक पर डाली गई पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए ओम प्रकाश से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने थाने में आकर रिपोर्ट लिखाने की बात कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की दो पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें एक पार्टी को बाग सलाणा के लिए रवाना किया गया है। एक पार्टी को करसोग की ओर जाने जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी करने के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि साधुओं को पकड़ने के लिए मंदिरों में भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed