फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CPI-M protest over increase in bus fares

बस किराये में वृद्धि को लेकर माकपा का प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
CPI-M protest over increase in bus fares
मंडी में बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन करते माकपा के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। शहर के सेरी चाणनी में वीरवार को माकपा ने बस किराया वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी ने किराया बढ़ोतरी के निर्णय को वापस लेने की मांग उठाई। सरकार को चेताया कि अगर निर्णय को वापस न लिया तो धरने प्रदर्शन तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन

माकपा जिला सचिवालय सदस्य सुरेश सरवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार बस किराए में वृद्धि कर रही है। यह वृद्धि पिछले कुछ वर्षों में 50 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। कोरोना के दौर में जहां लोगों को सरकार की तरफ से मदद मिलनी चाहिए थी उल्टा जनता पर बस किराया बढ़ाकर बोझ डाला जा रहा है। प्रदेश सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है और यह फैसला भी जनविरोधी है। पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ाए जा रहे हैं। इस वृद्धि से आम जनता बड़ी दिक्कतों का सामना कर रही है। इस अवसर पर माकपा के राजेश शर्मा, महिला समिति जिलाध्यक्ष वीना वैद्य, गोपिंद शर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि लोगों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed