{"_id":"626ad5919bdb082be467d389","slug":"cowshed-burnt-in-jogindernaga-mandi-news-sml4071575155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर में जंगल की आग से गोशाला राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर में जंगल की आग से गोशाला राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में जंगल की आग से गोशाला जलकर राख हो गई। घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से जंगल की आग की जद में आए दोमंजिला मकान को बचा लिया है।
तीन मवेशी भी जलने से बचे। वीरवार दोपहर बाद लखनोट गांव के साथ लगते जंगल में भड़की आग रिहायशी इलाके तक आ पहुंची। शारदा देवी निवासी लखनोट की गोशाला आग की चपेट में आ गई। ग्रामीणों और परिजनों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पहले गोशाला में बंधे तीन मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद आग पर काबू पाने के लिए पूरा गांव जुट गया।
दमकल विभाग, स्थानीय प्रशासन और पुलिस को बेकाबू आग की जानकारी दी गई। तीनों विभाग की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जंगल की आग पर काबू पाया जा सका। जोगिंद्रनगर स्थित अग्निशमन केंद्र के प्रभारी शेर सिंह सकलानी ने कहा कि घटना से दो लाख का नुकसान हुआ है। संवाद