फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   court

बुजुर्ग से क्रूरता मामला: एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Wed, 27 Nov 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
court
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के बड़ा समाहल गांव में बुजुर्ग महिला के साथ क्रूरता मामले के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने वाले रिटायर टीचर जय गोपाल की एफआईआर मामले में अब एक और गिरफ्तारी होने जा रही है। होशियार सिंह नामक इस व्यक्ति ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी जिसे अदालत ने बुधवार को खारिज कर दिया। अब पुलिस टीम इस आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत के समक्ष पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि बुजुर्ग से क्रूरता मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद बड़ा समाहल गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक ने भी 11 नवंबर को सरकाघाट थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी और कहा था कि ऐसी ही घटना उसके साथ भी घटी है। उसने इसमें संलिप्त 16 आरोपियों के नाम पुलिस को दिए थे। इनमें से 15 आरोपी वही थे जिन्होंने बुजुर्ग के साथ क्रूरता की थी। यह आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में थे। लेकिन 16वां आरोपी फरार बताया जा रहा था और उसने अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं जिन 15 आरोपियों को अदालत ने जय गोपाल वाले मामले में दोबारा से तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा था उन्हें बुधवार को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने से पहले पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से सभी 15 आरोपियों को फिर से न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एसपी गुरदेव शर्मा ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed