{"_id":"617c2e36c7b98a4d041d7d38","slug":"counting-of-votes-will-be-done-in-22-rounds-vvpat-will-also-be-matched-mandi-news-sml38872119","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 राउंड में होगी मतगणना, वीवीपैट का भी होगा मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 राउंड में होगी मतगणना, वीवीपैट का भी होगा मिलान
विज्ञापन
बाल स्कूल मंडी में मतदान से पूर्व ईवीएम मशीन की जांच करता कर्मचारी।
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लोकसभा उपचुनाव में विस क्षेत्र जोगिंद्रनगर और पधर की मतगणना 22 राउंड में पूरी होगी। इसके लिए राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में दो मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां सात-सात टेबलों में दो नवंबर को मतों की गिनती होगी।
मतगणना के लिए तैनात कर्मियों की शुक्रवार को पहली रिहर्सल राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर में हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी जोगिंद्रनगर डॉ. विशाल शर्मा ने मतगणना कर्मियों को मतगणना से जुड़ी तमाम प्रक्रिया की जानकारी दी।
कहा कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए मतगणना के लिए सात टेबल स्थापित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार रैंडम आधार पर चयनित पांच मतदान केंद्रों की वीवीपैट मशीनों की पर्चियों का ईवीएम के साथ मिलान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दूसरी और अंतिम मतगणना रिहर्सल मतगणना केंद्र स्थल में पहली नवंबर को की जाएगी। इस मौके पर कानूनगो निर्वाचन तेज सिंह ठाकुर, सहायक मोहर सिंह और मतदान क लिए तैनात सेक्टर अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद